लखीसराय : निर्माण अधूरा, फिर भी शुरू हुई नापी, चितरंजन रोड परियोजना पर उठे सवाल
भागलपुर, जून 18 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट करोड़ों रुपये की लागत से चितरंजन रोड के कायाकल्प एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसके बावजूद पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क की नापी शुरू कर दी गई है। गुरुवार की सुबह से ही विभागीय कर्मियों द्वारा सड़क की मापी का कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क के कई हिस्सों में अब भी निर्माण कार्य अधूरा है और कुछ स्थानों पर गुणवत्ता को लेकर पहले से ही शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। ऐसे में निर्माण पूरा होने से पहले नापी किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की मंशा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.