भागलपुर, अगस्त 22 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट बिहार अवॉर्ड सेरेमनी 2026 के लिए जारी पुरस्कारार्थियों की सूची में लखीसराय निवासी अधिवक्ता रवि कुमार का चयन प्रतिष्ठित अष्टावक्र पुरस्कार के लिए किया गया है। यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के बहुआयामी कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। आयोजकों की सूची में रवि कुमार का क्रमांक 26 है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के अधिवक्ता के रूप में दर्ज करते हुए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। रवि कुमार ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है। वहीं उन्होंने इग्नू से एमए (इकोनॉमिक्स) की शिक्षा प्राप्त की है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 48 टीचरों का चयन, यूपी के 3 और बिहार से 2 अध्यापक, देखें पूरी लिस्ट वर्तमान में वे द इंडियन ल...