भागलपुर, अप्रैल 16 -- बड़हिया से दिग्विजय कुमार की रिपोर्ट: प्राथमिक विद्यालयों के कुशल संचालन के लिए सभी शिक्षकों के बीच कार्यों का सही बंटवारा सबसे महत्वपूर्ण है। प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा के द्वारा दिवस प्रभारी, वर्ग प्रभारी व विषय प्रभारी के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है जो कि अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। इसके माध्यम से प्रभावी चेतना सत्र के साथ ही नियमित वर्ग संचालन व सभी विषयों की समुचित पढ़ाई से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इस संबंध में प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि जिले के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में प्रतिदिन 100 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति होती है तथा लगभग सभी जगह पर्याप्त मात्रा में शिक्षक उपलब्ध हैं। इसलिए विद्यालय के कुशल संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.