लखीसराय : तेतरहाट पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार
भागलपुर, अप्रैल 13 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: तेतरहाट थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को भिन्न मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि तेतरहाट निवासी रंजीत साह को पूर्व के शराब मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, गुणसागर निवासी घोघन यादव को तेतरहाट बाजार से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया, जिसकी पुष्टि सदर अस्पताल में कराई गई जांच में हुई। पुलिस के अनुसार, घोघन यादव अवैध बालू कारोबार से भी जुड़ा रहा है और वह पुलिस की गतिविधियों की जानकारी बालू लदे वाहनों के मालिकों और चालकों तक पहुंचाता था। उल्लेखनीय है कि वह पहले भी बालू से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.