भागलपुर, अप्रैल 13 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट: इन दिनों तेज हवा के साथ चल रही लू ने गर्मी को और भी असहनीय बना दिया है। दिन के समय ऐसा महसूस हो रहा है मानो शरीर झुलस रहा हो। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन अनुभव 40 डिग्री से अधिक का करा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यह भी पढ़ें- दिन के बाद अब रात में भी सताएगी गर्मी, पारा चढ़ने के संकेत विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दोपहर 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.