लखीसराय : तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आया मासूम, मौत
भागलपुर, मई 16 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के कवैया रोड स्थित शिवम हॉल के सामने काली स्थान गली मोड़ पर शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि बच्चे को बचाने दौड़े उसके दादा भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-26 निवासी प्रशांत कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे के दादा मनोज साव की नजर तेज रफ्तार से आ रहे ई-रिक्शा पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए उन्होंने दौड़कर बच्चे को हटाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने बच्चे को टक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.