लखीसराय : तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
भागलपुर, अगस्त 22 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर आपूर्ति पदाधिकारियों का सांकेतिक विरोध शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) एवं आपूर्ति निरीक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य करते नजर आए। अधिकारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। संघ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 से 26 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तीन दिनों से विरोध के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे आपूर्ति पदाधिकारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- आपूर्ति पदाधिकारियों का काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध, अधिकारियों के अनुसार राज्य में 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.