भागलपुर, मार्च 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में इस बार होली के मौके पर पारंपरिक रंग भी देखने को मिला। शहर के कबैया थाना के पास स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों और पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच जमकर होली खेली। होली के दिन युवाओं की टोली ढोल और नगाड़े के साथ कबैया थाना के पास पहुंची, जहां सभी ने पारंपरिक तरीके से होली मनाई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने जमकर नाच-गाना किया और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कबैया थाना अध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भी लोगों के साथ होली खेली। पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संदेश दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.