भागलपुर, फरवरी 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र ने जन सुनवाई की, जबकि एसपी कार्यालय में एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसंवाद के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण, आपसी विवाद तथा पुलिस से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.