भागलपुर, दिसम्बर 29 -- लखीसराय। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार का दिन कोल्ड डे के रूप में सबसे अधिक ठंडा रहा। सुबह से दोपहर तक धूप के दर्शन नहीं हुए। शहरी क्षेत्र में तो मौसम साफ दिखा लेकिर एनएच पर कुहासे का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। अत्यधिक जरूरी कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। मौसम विभाग ने कोल्ड डे को लेकर एलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.