भागलपुर, मार्च 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान के निकट रविवार देर रात ट्रैक्टर चालक के साथ सामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान किऊल थाना क्षेत्र के खुटपार गांव निवासी बादो यादव के 40 वर्षीय पुत्र जुहन यादव के रूप में हुई। पीड़ित चालक ने बताया कि जलप्पा स्थान से खाली ट्रैक्टर लेकर अपने लौट रहे थे। जहां अंधेरा होने के कारण तीन चार की संख्या में सामाजिक तत्व ने ट्रैक्टर रुकवाकर उनके साथ मारपीट किया। पीड़ित ने बताया कि थाना में घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच कर आरोपी को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का मांग किया। हालांकि पीड़ित ने मारपीट का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.