भागलपुर, अप्रैल 16 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) देने में हो रही देरी और अवैध रूप से राशि मांगने की शिकायतों को जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में डीईओ कार्यालय, लखीसराय की ओर से सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्राधिकृत शिक्षक एवं विद्यालय लिपिक को सख्त निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि विभाग को लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ विद्यालयों द्वारा कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई मामलों में इसके लिए अवैध रूप से राशि की मांग भी की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.