भागलपुर, अप्रैल 25 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट कवैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टीटू धमाका गिरोह से जुड़े एक जमीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि हनुमान नगर वार्ड संख्या-19 निवासी सुधीर कुमार साव अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। करीब 1:25 बजे पुलिस टीम ने सुधीर कुमार साव के घर पर छापेमारी की, जहां पुलिस को देख वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। घर और उसके राइस मिल की तलाशी लेने पर कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पूछताछ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.