भागलपुर, दिसम्बर 15 -- लखीसराय,एक प्रतिनिधि। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के अवसर पर टाउन हॉल में उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा के आगमन पर अनुशासित स्वागत किया गया। सबसे पहले जिलाधिकारी ने पहुंचने पर पुष्प गुछ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्र के संरक्षण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड जिला लखीसराय की पूरी टीम ने अनुशासन और गरिमा का परिचय देते हुए उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने की, जबकि जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड की टीम ने स्वागत समारोह को सफल बनाया। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान कलर पार्टी के कमांडर के रूप में जिला प्रशिक्षक कब मास्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.