लखीसराय : जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले 26,225 पेंशनधारियों पर लटकी पेंशन बंद होने की तलवार
भागलपुर, जून 1 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हजारों लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराना अब भारी पड़ सकता है। सरकार के निर्देशानुसार सभी पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय सीमा तक सत्यापन नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन राशि अगले माह से बंद किए जाने की संभावना है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1 लाख 20 हजार 293 पेंशनधारी लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 94 हजार 074 लाभार्थियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है, जबकि 26 हजार 225 लाभार्थी अब भी सत्यापन से वंचित हैं। ये लाभार्थी जिले के सातों प्रखंडों तथा तीनों नगर परिषद क्षेत्रों से संबंधित हैं। विभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.