जमुई, मार्च 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर-दराज के शहरों, दिल्ली, मुंबई और मद्रास से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं, वहीं कई लोग रिश्तेदारों के यहां त्योहार मनाने के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। यात्री रंजीत रंजन ने कहा कि पर्व के मौसम में रेलवे विभाग को अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। उनका कहना था कि रेलवे को राजस्व की कमी नहीं होती, लेकिन भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि त्योहारों के समय ट्रेनों में जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि जिन लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पाता, वे भी सुरक्षित और अपेक्षाकृत आराम से सफर कर सकें। ...