लखीसराय : छह साल में ही दरकने लगा बायपास आरओबी, प्रतिबंध के बाद भी भारी वाहनों का परिचालन जारी
भागलपुर, मई 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: बायपास रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के परिचालन पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद ओवरलोडेड ट्रकों का आवागमन लगातार जारी है। प्रशासनिक आदेश के बाद भी पुल पर निगरानी और रोकथाम की कोई ठोस व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग केवल आदेश जारी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है, जबकि पुल की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 16 जून 2020 को लखीसराय बायपास सड़क पर रेल लाइन के ऊपर बने इस आरओबी पुल का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के महज छह वर्ष के भीतर ही पुल के स्पैन में दरार मिलने से इसकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में विक्रमशिला पुल जांच अभियान के बाद बिहार सरकार ने राज्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.