भागलपुर, मार्च 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर परिषद की ओर से समाहरणालय, सदर अस्पताल और एसपी आवास के आसपास के मुख्य इलाकों में फॉगिंग किया जा रहा है, लेकिन शहर की तंग और अंदरूनी गलियों तक अभी यह व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और वे जल्द से जल्द पूरे शहर में फॉगिंग कराने की मांग कर रहे हैं। शहर में अचानक बढ़ी गर्मी और नालों में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर घनी आबादी वाले मोहल्लों और गलियों में मच्छरों का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई जगहों पर लोग मच्छरों के कारण रात में भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों क...