भागलपुर, मई 9 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान गढ़ी बिशनपुर निवासी गिरीश यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि विकास कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने खेत देखने गया था। इसी दौरान पहले से गाड़ी में बालू लोड कर रहे बालू माफियाओं और उसके गुर्गों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना खेत के पास सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। परिजनों के अनुसार हमलावरों ने विकास कुमार को प्रशासन का आदमी समझ लिया और उसी शक में उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि विद्यासागर उर्फ सरदार, गुर्णित कुमार उर्फ गोरे सहित अन्य लोगों ने मिलक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.