भागलपुर, मई 20 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित स्थानीय केएसएस कॉलेज में बुधवार को उस समय प्रशासनिक अराजकता की स्थिति देखने को मिली जब अपनी 15 सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में महाविद्यालय के तमाम शिक्षकेत्तर कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। कर्मचारियों के इस कड़े रुख के कारण कॉलेज के मुख्य कार्यालय में दिनभर ताला लटका रहा और पूरा कामकाज ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सभी आक्रोशित कर्मचारी मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित महारैली और कुलपति के समक्ष उग्र प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हो गए।

बिना सूचना तालाबंदी, विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़: ​इस आंदोलन की सबसे गाज कॉलेज पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं पर गिरी। स्नातक सेमेस्टर-2 का परीक्षा फॉ...