भागलपुर, अप्रैल 16 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. मीना तथा पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मिहिर कुमार ने संयुक्त रूप से सभी स्कूली बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम विद्यालय के मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। जल शपथ के दौरान प्रधानाचार्य एस. मीना ने बच्चों को संबोधित करते हुए जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसके बिना किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पानी की बचत करने, अनावश्यक जल बहाव रोकने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.