भागलपुर, अप्रैल 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, फसल क्षति, किसान रजिस्ट्री अभियान और खाद की उपलब्धता व निगरानी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, आपदा प्रभारी शशि कुमार, डीपीआरओ पम्मी रानी और उप समाहर्ता प्राची कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने के तहत 185 किसान इसका उत्पादन कर रहे हैं। इसके लिए सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है, जिससे जैविक खेती को प्रोत्साहन मिल रहा है। अधिकारियों ने गोबर आधारित खाद के उपय...