भागलपुर, मई 9 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन जुलाई महीने तक नियमित रूप से चलेगी। इस निर्णय से बिहार के किऊल, झाझा, जसीडीह, बेगूसराय और खगड़िया सहित कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए बेंगलुरु जाने वाले लोगों को अब सफर में काफी सुविधा होगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 14 मई से 9 जुलाई तक सहरसा से रात 8:25 बजे खुलेगी। यह भी पढ़ें- सहरसा से यशवंतपुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 2 महीने और चलेगी; जानें टाइमिंग यह ट्रेन किऊल, आसनसोल और दानकुनी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुक...