भागलपुर, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल स्टेशन पर इन दिनों सौर ऊर्जा आधारित लाइटें लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पूरे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और बाहरी हिस्सों में सोलर प्लेट लाइट इंस्टॉल की जा रही हैं, जिससे स्टेशन की रोशनी व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अब तक स्टेशन के कई हिस्सों में रात के समय अंधेरा बना रहता था, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। विशेषकर फुटओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म के किनारे, लिफ्ट के आसपास और बाहरी परिसर में रोशनी की कमी एक बड़ी समस्या थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सौर ऊर्जा तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया है। दानापुर मंडल द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत बड़ी संख्या में सोलर लाइट प्लेट लगाई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.