भागलपुर, अप्रैल 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। इन दिनों किऊल होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर दिल्ली, पटना, भागलपुर और हावड़ा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सीट के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे ने राहत देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। रेलवे द्वारा चलाई जा रही प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में दिल्ली-भागलपुर स्पेशल (04061/62) शामिल है, जो किऊल, गया और सासाराम होते हुए चलेगी। यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी, जो बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करते हैं। इसके अलावा हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस (04051/52) भी चलाई जा रही है, जो आसनसोल, किऊल, बख्तियारपुर और पटना मार्ग से होकर गुजरेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों,...