लखीसराय : किऊल नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूबा, तलाश जारी
भागलपुर, मई 9 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: नया बाजार दिनकर सूर्यनारायण घाट स्थित किऊल नदी में आयोजित हो रहे श्रीश्री 1008 श्री महा विष्णु यज्ञ के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन द्वारा मेला और नदी किनारे गतिविधियों पर रोक लगाए जाने के बावजूद लोगों की भीड़ लगातार यज्ञ स्थल पहुंच रही है। इसी बीच नदी में नहाने गए तीन बच्चे तेज धार की चपेट में आ गए। हालांकि दो बच्चा तो किसी तरह बचकर निकल गया लेकिन एक लापता हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यज्ञ स्थल के पास तीन बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी और तेज बहाव में चले गए। पास में कार्य कर रहे एक युवक की नजर बच्चों पर पड़ी तो उसने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.