लखीसराय : ऑपरेशन सतर्क के तहत 11.25 लीटर शराब बरामद
भागलपुर, मार्च 28 -- लखीसराय । हिन्दुस्तान संवाददाता किऊल रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 05 स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक लावारिस काला झोला बरामद किया गया जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक रमेश कुमार, आरक्षी नवीन कुमार और आरक्षी मनीष कुमार स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में पड़े झोले पर उनकी नजर पड़ी। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी झोले पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद यात्रियों की मौजूदगी में झोले को खोलकर जांच की गई। जांच में झोले से 09 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की और 06 बोतल रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की बरामद हुई। सभी बोतलें 750-750 एमएल की थीं। इस संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.