भागलपुर, अप्रैल 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में एसपी कार्यालय कक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसंवाद में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। जनसंवाद के दौरान प्राप्त आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनकी गंभीरता के आधार पर संबंधित थाना अध्यक्षों को तत्काल निष्पादन के लिए भेजा गया। एसपी प्रेरणा कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.