भागलपुर, मई 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में अपराध नियंत्रण तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार सोमवार की रात जिलेभर में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मद्य पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान बाइक, चारपहिया वाहन तथा अन्य संदिग्ध वाहनों की डिक्की, कागजात और सामानों की बारीकी से जांच की गई। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों से प...