लखीसराय : एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जगाई अलख
भागलपुर, मई 9 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट केएसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के तहत शनिवार को बृंदावन गांव में पर्यावरण जागरूकता की गूंज रही। स्वयंसेवकों ने न केवल रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया बल्कि विद्यालय एवं गांव में दर्जनों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. बिपिन कुमार के नेतृत्व में बृंदावन पंचायत भवन से किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पेड़ लगाओ गांव बचाओ और प्लास्टिक हटाओ बीमारी भगाओ जैसे प्रेरक नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया अभियान के तहत गाँव के विद्यालय परिसर, पंचायत भवन और स्थानीय तालाब के किनारे 50 फलदार एवं छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.