भागलपुर, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिले के मुख्य बाजारों, संवेदनशील चौक-चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, अफवाह, जाम या अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ईद के अवसर पर बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़, मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही तथा पर्व के कारण बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...