भागलपुर, मार्च 5 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। वीरुपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में होली के दिन आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों (पति पत्नी और पुत्री) के घायल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार पाली गांव निवासी राजेश साहनी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को होली के दिन शाम गांव के ही दाहो साहनी और उसके पुत्र दीपक साहनी शराब के नशे में लाठी-डंडा और रॉड लेकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर राजेश साहनी, उनकी पत्नी रीता देवी तथा 15 वर्षीय पुत्री राशि कुमारी के साथ मारपीट की। इस दौरान सबों को रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.