भागलपुर, मार्च 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखीसराय डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन (बिहार फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध) के बैनर तले 31 मार्च से 14 अप्रैल तक भव्य महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिलों में से 34 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहने की उम्मीद है। टूर्नामेंट का आयोजन लखीसराय के केआरके. मैदान में किया जाएगा, जहां सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार, कुल 32 मैच खेले जाएंगे और सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर होंगे। प्रतियोगिता पूरी तरह फीफा एवं बिहार महिला फुटबॉल के नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी। मैचों का समय प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया ह...