भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिले में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। यह पोशाक 'जीविका' के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों के लिए तैयार कराई गई थी। इस अवसर पर कुल 40 बच्चों को नई, आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण पोशाकें प्रदान की गईं। नई पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...