भागलपुर, अप्रैल 16 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम में दहेज मुक्त सामूहिक विवाह की परंपरा पिछले 17 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। बीते वर्ष 14 अप्रैल 2025 को यहां 18 जोड़ों का सफलतापूर्वक विवाह संपन्न कराया गया था। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव ट्रस्ट अब तक कुल 558 गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह करवा चुका है, जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें दहेज प्रथा का पूरी तरह से विरोध किया जाता है और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाता है। ट्रस्ट नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, जूते-चप्पल, घड़ी और बर्तन जैसी जरूरी वस्तुएं नि:शुल्क उपलब्ध कराता है। वहीं कन्याओं को चांदी के आभूषण, पोशाक एवं अन्य घरेलू सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.