भागलपुर, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार को जिले भर में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। लखीसराय शहर के विभिन्न मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज को लेकर सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर विशेष चहल-पहल देखी गई। अलविदा जुमे की नमाज के अवसर पर लोगों ने अपने परिजनों और पूर्वजों को भी याद किया। कई लोग ईदगाह और कब्रिस्तानों में पहुंचे, जहां उन्होंने फातिहा पढ़ी और अगरबत्तियां जलाकर अपने बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआ की। धार्मिक आस्था और श्रद्धा का यह दृश्य पूरे शहर में देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर ईद की तैयारियों पर चर्चा की और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.