लखीसराय: 62 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
भागलपुर, जुलाई 18 -- लखीसराय से मनीष की रिपेार्ट तेतरहाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ओफापुर गांव निवासी नीतीश कुमार (पिता- आनंदी बिंद) एवं इंद्रजीत कुमार (पिता- उपेंद्र बिंद) के रूप में हुई है। दोनों ओफापुर गांव, थाना एवं जिला लखीसराय के रहने वाले हैं। तेतरहाट थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान दोनों आरोपितों को 62 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: भूसा घर से 121 लीटर शराब जब्त शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.