अररिया, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में 23 दिसंबर को किसान दिवस के अवसर पर केआरके मैदान में भव्य किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि इस वर्ष किसान मेला को पहले से बेहतर, सुव्यवस्थित और उपयोगी बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि किसान मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कई प्रकार के शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा। विशेष रूप से भूमि से संबंधित मामलों के लिए भूमि सत्यापन शिविर लगाया जाएगा, जहां किसानों की जमीन से जुड़ी शिकायतों की जांच और समाधान किया जाएगा। इसके अलावा करीब 100 भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान और उनकी सुनवाई के लिए भ...