लखीसराय: 'रोको-टोको अभियान' के तहत संदिग्धों की सघन जांच
भागलपुर, अप्रैल 30 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार की रात व्यापक स्तर पर रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के क्रम में गश्ती दल, ओडी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता और तत्परता का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले में रोको-टोको अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.