भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी होली और रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में डीएम मिथिलेश मिश्र और एसपी अबधेश दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, सभी थानाध्यक्ष, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पर्वों को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि डीजे के कारण ही कई स्थानों पर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर विशेष छापेमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.