भागलपुर, अप्रैल 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट नगर निकायों में स्थायी सशक्त समिति के गठन को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार समिति का गठन चुनाव के जरिए होने जा रहा है, जिससे नगर सरकार की "कैबिनेट" का चेहरा बदलना तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय में स्थायी सशक्त समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें शहर के 32 निर्वाचित वार्ड पार्षद गुप्त मतदान के जरिए समिति के सदस्यों का चयन करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही वार्ड पार्षदों के बीच सक्रियता बढ़ गई है। सशक्त समिति में जगह बनाने के इच्छुक पार्षद अपने समर्थन में माहौल तैयार करने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दिन-रात बैठकों का दौर जारी है, जिसमें पार्षद एक-दूसरे को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रहे हैं। पहले जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.