भागलपुर, जून 9 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा लखीसराय ने जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना शाखा में कार्यरत कर्मी अमित कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। संघ ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और शिक्षक समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के जिला सचिव रामलोचन ने कहा कि स्थापना शाखा में कार्यरत कर्मी अमित कुमार के साथ एक शिक्षक द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में मारपीट की गई। संघ का मानना है कि यह घटना पूर्व नियोजित और षड्यंत्रकारी प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि किसी सरकारी कर्मचारी पर हमला न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शिक्षक जैसे सम्मानित पद की मर्यादा के भी विपरीत है। संघ ने पीड़ित कर्मी अमित कुमार तथा स्थापना शाखा के अन्य ...