भागलपुर, मार्च 15 -- लखीसराय। लखीसराय रेलवे स्टेशन के दक्षिणी साइड स्थित स्टैंड पर बस संचालकों और स्टैंड संचालकों के बीच यात्रियों को बैठाने को लेकर विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। जानकारी के अनुसार स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास से यात्रियों को लाकर बस और ऑटो में बिठाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। स्टैंड संचालकों का कहना है कि स्टेशन परिसर के पास से बस संचालकों को यात्रियों को नहीं बैठाना चाहिए। वहीं बस संचालकों का कहना है कि वे नियम के अनुसार यात्रियों को बैठा रहे हैं और ऑटो संचालकों को भी निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। बताया जा रहा है कि स्टैंड संचालकों ने इस मामले को लेकर डीएम, किउल जी...