लखीसराय: स्टेशन पर ऑटो स्टैंड विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
भागलपुर, मार्च 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले को लेकर हाथीदह निवासी परमानंद पासवान के पुत्र गोल्डन कुमार ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि खगौर निवासी सुमित पासवान तथा संतर मुहल्ला निवासी गोपाल पासवान उर्फ बिट्टू और उनके साथियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में गोल्डन कुमार और ओमनाथ कुमार घायल हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की शुरुआत स्टेशन पर बाईक और टोटो को लेकर हुई। बताया जाता है कि एक, ऑटो चालक यात्रियों को बैठाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्टैंड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.