लखीसराय: स्काउट-गाइड शिविर का समापन, हुनर और अनुशासन से प्रतिभागियों ने जीता दिल
भागलपुर, मई 18 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का समापन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में आयोजित समापन समारोह में प्रतिभागियों के हुनर, अनुशासन और सेवा भावना की झलक देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित पाक प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वाद और प्रस्तुति के अनोखे संयोजन के साथ अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- आपात प्रबंधन के बारे में शिविरार्थियों को बताया प्रतिभागियों की रचनात्मकता और लगन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.