भागलपुर, अप्रैल 20 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को एक स्वस्थ दिशा देने के उद्देश्य से बजरंग दल ने सूखा नशा के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम के माध्यम से संगठन का लक्ष्य न केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, बल्कि युवाओं को इस बुराई से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी है। अभियान के तहत बजरंग दल के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें सूखा नशा के खतरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। खासतौर पर युवाओं को इस मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे खुद भी जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें। संगठन की ओर से इच्छुक लोगों को इस अभियान से जुड...