भागलपुर, अगस्त 8 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सावन के पावन महीने में सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशन पर डाक बम सहित पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज जाने के लिए स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर केसरिया रंग में रंगा नजर आया और हर तरफ 'बोल बम' के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक फैली आस्था की केसरिया कतार आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आरपीएफ जवान लगातार प्लेटफॉर्म और स्टेशन ...