लखीसराय: सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान को लेकर डालसा की बैठक
भागलपुर, मई 25 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान के तहत सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर किया गया। बैठक डालसा सचिव विधानन्द सागर के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक में जागृति स्कीम-2025 एवं पोक्सो एक्ट के तहत बच्चों की सुरक्षा, संवेदनशीलता और जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे, जिनमें भविष्य भारती शिक्षा सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.