लखीसराय: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, भोलेनाथ का हुआ विशेष शृंगार
भागलपुर, अगस्त 25 -- कजरा, एक संवाददाता। सावन मास के अंतिम मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सावन के महीने और प्रदोष व्रत के दुर्लभ संयोग के कारण इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया, जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और मदार के पुष्प अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण भक्तों ने शिव जी के साथ-साथ संकटमोचन हनुमान जी की भी विशेष आराधना की। यह भी पढ़ें- Munger News: अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ शाम को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.