भागलपुर, जनवरी 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मोकामा-मुंगेर फोर लेन सड़क परियोजना के तहत प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है। इसी क्रम में सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से स्थानीय प्रभावित किसानों, व्यवसायियों, उद्यमियों एवं मजदूरों ने अधिग्रहण से होने वाले दुष्परिणामों से बचाने की अपील की। यह अपील अरविंद कुमार, पूर्व नगर परिषद उपसभापति एवं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई, जिसमें भारी संख्या में शहरवासी, किसान और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रस्तावित फोरलेन यदि शहर से सटे पुलिस लाइन और घनी आबादी वाले क्षेत्र के ऊपर से ले जाया गया, तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। स्थानीय व्यवसाय चौपट होंगे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.